लाइव न्यूज़ :

मंदिर के नल से पानी लेने से रोका गया, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई : दलित महिला का आरोप

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:49 IST

Open in App

हरदा (मप्र), 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के हरदा की एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसे मंदिर के नल से पानी लेने से रोक दिया है और शिकायत दर्ज कराए जाने के दो महीने बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं, पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों के बयान इसलिए दर्ज नहीं किए सके, क्योंकि दो बार उनके घर जाने के बाद भी वे अब तक नहीं मिले हैं।

दीपिका (28) ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पति आकाश, अपनी माँ और बच्चों के साथ गल्ला मंडी स्थित मंदिर के पास रहती हैं और घर से कुछ दूर रहने वाले गोलू पंडित तथा संदीप नाम के व्यक्ति आए दिन जातिसूचक शब्द बोलकर उन्हें अपमानित करते हैं तथा दोनों ने उसे अक्टूबर से गल्ला मंडी स्थित मंदिर के नल से पानी भी नहीं भरने दिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके अलावा, उसके घर के बाहर स्थित शौचालय में पत्थर डालकर उसे बंद कर दिया गया।

दीपिका बृहस्पतिवार को यहां अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण (अजाक) थाने पहुंचीं जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी मंदिर में चली गयी थी तो उसे भी धक्का देकर निकाल दिया गया, जिससे उसे चोट भी आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दोनों लोगों के खिलाफ 24 अक्टूबर और 25 नवंबर को दो बार पुलिस अधीक्षक से लिखित में शिकायत की थी लेकिन लगभग दो माह बीतने के बाद भी मेरी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’’

वहीं, हरदा अजाक पुलिस थाने के निरीक्षक अनुराग लाल ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दीपिका की शिकायत पर एक टीम दोनों आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए दो बार उनके घर गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, वे दोनों हमें वहां नहीं मिले। हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए