लाइव न्यूज़ :

मैंने निभाया पति धर्म, अब पत्नी धर्म निभाने की पूनम की बारी :शत्रुघ्न सिन्हा

By भाषा | Updated: May 4, 2019 19:32 IST

कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा को कहा था कि उन्होंने भले ही कांग्रेस का दामन थाम लिया है लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इस्तीफा नहीं दिया है..

Open in App

बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि लखनऊ से सपा प्रत्याशी उनकी पत्नी पूनम सिन्हा 'पत्नी धर्म' निभाएंगी और इस महीने के अंत में उनके लोकसभा क्षेत्र में साथ रहेंगी। सिन्हा ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा ''मैंने अपना पति धर्म निभा दिया है। वह (पूनम) भी अपना पत्नी धर्म निभाएंगी। बस लखनऊ में चुनाव खत्म होने दीजिये।''लखनऊ में जहां छह मई को मतदान होगा, वहीं पटना साहिब में 19 मई को अंतिम चरण में मतदान होना है। गौरतलब है कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी से चुनाव लड़ने के बावजूद सिन्हा ने पत्नी पूनम के साथ लखनऊ में रोड शो किया था। लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि पार्टी के एक नेता ने अपनी ही प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया।कृष्णम ने कहा था कि सिन्हा ने भले ही कांग्रेस का दामन थाम लिया है लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इस्तीफा नहीं दिया है। इस पर सिन्हा ने कहा कि वह कभी इस संगठन के सदस्य नहीं रहे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बारे में सिन्हा ने कहा कि 'वन मैन शो' और 'टू मेन आर्मी' अब सत्ता में नहीं लौटेगी। केन्द्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके सिन्हा अक्सर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते रहे हैं। वह हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं और पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेससमाजवादी पार्टीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए