लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी की कार पर पथराव, शीशा टूटा, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 31, 2024 14:33 IST

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ये भी कहा कि इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन राहुल गांधी सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गाधी के काफिले पर हमले की खबर सामने आई हैघटना के दौरान कार का शीशा टूट गयाये घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गाधी के काफिले पर हमले की खबर सामने आई है। उनकी कार पर बुधवार (31 जनवरी 2023) को पथराव हुआ। बताया गया कि घटना के दौरान कार का शीशा टूट गया। पत्थर लगने से कोई घायल हुआ या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

ये घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई। पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार को हुए नुकसान पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने चिंता जताते कहा कि हो सकता है कि भीड़ के बीच पीछे से किसी ने पथराव किया हो। उन्होंने कहा कि पुलिस बल इसे नजरअंदाज कर रहा है। नज़रअंदाज़ करने से बहुत कुछ हो सकता है। ये छोटी सी घटना है लेकिन कुछ हो भी सकता था। 

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ये भी कहा कि इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन राहुल गांधी सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। टेलीविजन में दिखाए गए दृश्यों में गांधी निर्धारित पड़ाव पर पहुंचने के बाद वाहन से उतरकर क्षतिग्रस्त खिड़की के शीशे का निरीक्षण करते दिख रहे हैं। यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जिस वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसकी पिछली खिड़की का शीशा पथराव के बाद टूट गया... इस तरह के कृत्य अस्वीकार्य हैं।

बता दें कि अपनी यात्रा में राहुल गांधी सत्ताधारी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने कई बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देशभर में नफरत और हिंसा फैलाने तथा गरीबों और युवाओं के हितों को नजरअंदाज करके बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम करने का आरोप लगाया है। बंगाल में राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में नफरत और हिंसा फैलायी जा रही है। इससे कोई फायदा नहीं होगा। नफरत फैलाने के बजाय, हमें प्यार का प्रसार करने और अपने युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में काम करना होगा। केंद्र सरकार केवल बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है, गरीबों और युवाओं के लिए नहीं।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्रापश्चिम बंगालअधीर रंजन चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो