लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने फर्जी भर्ती प्रकाशित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:17 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने वन विभाग के अधिकारियों (वन दारोगा, वनपाल और वनरक्षक) की फर्जी भर्ती प्रकाशित करने और फर्जी नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र के जरिये करोड़ों रुपये की उगाही करने के आरोप में यहां एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसटीएफ मुख्यालय से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। एसटीएफ के मुताबिक, शिवम मेहरोत्रा (सीतापुर), आनंद कुमार सिंह (बाराबंकी) और परीक्षित पांडे (अंबेडकरनगर) को शुक्रवार देर रात लखनऊ के इंदिरा नगर से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 11 एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, पांच शपथ पत्र, वन दारोगा और वन रक्षक के लिए 56 फर्जी नियुक्ति पत्र, वन विभाग के मोनोग्राम वाले 77 लिफाफे, सात पासबुक, पांच चेक बुक, 2,535 रुपये नकद और तीन टिकट समेत अन्य सामान बरामद किए। एसटीएफ ने बताया कि इस संबंध में हजरतगंज थाने में भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी के आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर एक्ट, जब्त होगी संपत्ति

भारतHaryana: STF ने करनाल समेत कई जिलों में हमले की कोशिश को किया नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार; विस्फोटक बरामद

क्राइम अलर्टUP Encounter: आजमगढ़ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर, STF के साथ मुठभेड़

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?