लाइव न्यूज़ :

CJI ने कहा- सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाले मामले निरस्त न हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं

By भाषा | Updated: October 10, 2018 03:10 IST

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मामले अचानक से निरस्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं होगा कि कोई मामला सूचीबद्ध होने से पहले छह बार निरस्त हो जाए। हम इसे देख रहे हैं।

Open in App

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मंगलवार (9 अक्टूबर) को कहा कि उच्चतम न्यायालय में दायर होने वाले मामले निरस्त न हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। न्यायमूर्ति गोगोई ने पिछले हफ्ते प्रधान न्यायाधीश के रूप में पहले दिन स्पष्ट किया था कि मामलों के तत्काल उल्लेख और उन्हें तत्काल सूचीबद्ध किए जाने को लेकर ‘‘मानक’’ तय किए जाएंगे, लेकिन तब तक फांसी और बेदखली जैसे मामलों में ही तत्काल सुनवाई होगी।

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत जितने मामलों पर सुनवाई कर सकती है, उतने मामलों पर सुनवाई करेगी, लेकिन समय की कमी की वजह से वे सभी एक साथ नहीं सुने जा सकते। लाइन में इंतजार कर रहे वकीलों को उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली लाई जाएगी कि सुनवाई के लिए एक बार मामला सूचीबद्ध होने के बाद निरस्त न हो।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मामले अचानक से निरस्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं होगा कि कोई मामला सूचीबद्ध होने से पहले छह बार निरस्त हो जाए। हम इसे देख रहे हैं। मामला केवल ठोस आधार पर ही निरस्त होगा।’’ उन्होंने पूर्व में कहा था कि फांसी और बेदखली जैसे मामलों में ही तत्काल सुनवाई होगी।

आपको बता दें, सीजेआई रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने 1978 में बतौर वकील पंजीकरण कराया था। 28 फरवरी 2001 को स्थायी जज बने। 12 फरवरी 2011 को रंजन गोगोई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए। 23 अप्रैल 2012 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

सीजेआई गोगोई पूर्वोत्तर भारत से आने वाले पहले जज हैं जो देश के प्रधान न्यायाधीश के पद को सुशोभित हो गए हैं। वे 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर होंगे।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए