लाइव न्यूज़ :

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: सरदार पटेल की प्रतिमा है सबसे ऊंची, इन 4 मूर्तियों की लंबाई के टूट गए रिकॉर्ड

By मेघना वर्मा | Published: October 31, 2018 2:56 PM

Statue of Unity: Know about sardar patel statue height, Important Facts in Hindi:दुनियाभर में रियो डी जेनेरो की पहचान, 7 अजूबों में से एक, क्राइस्ट द रि़डिमर नाम से मशहूर जीसस क्राइस्ट की मूर्ति से होती है।

Open in App

आजाद भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण 31 अक्टूबर को गुजरात में किया गया। 182 मीटर की इस प्रतिमा को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अब आसमान की शोभा बढ़ाएगी। इस प्रतिमा को बनाने में सालों का समय लग गया मगर क्या आप जानते हैं कि ये प्रतिमा दुनिया की 4 सबसे ऊंची प्रतिमाओं से भी ऊंची है और उनके लंबाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। आइए आपको बताते हैं दुनिया की वो चार प्रतिमाएं जिनकी लम्बाई को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने पीछे छोड़ दिया है। 

1. क्राइस्ट द रिडीमर

क्राइस्ट द रिडीमर, माउंट कोरकोवाडो, रियो डी जनेरियो, दक्षिण ब्राजील के शिखर पर ईसा मसीह की पुर्तगाली विशाल प्रतिमा स्थापित है। 1931 में बनकर पूरी हुई इस प्रतिमा की ऊंचाई 98 फीट लगभग 39 मीटर लंबी खड़ी है। दुनियाभर में रियो डी जेनेरो की पहचान, 7 अजूबों में से एक, क्राइस्ट द रि़डिमर नाम से मशहूर जीसस क्राइस्ट की मूर्ति से होती है।1931 में बनी ये मूर्ति रियो ही नहीं बल्कि ब्राजील की सबसे बड़ी पहचान है।

2. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

न्यूयॉर्क में एक छोटे से टापू पर स्थित यह प्रतिमा 151 फीट यानी 93 मीटर लम्बी है। फ्रांस के लोगों के द्वारा अमेरिकियों को उपहार स्वरूप दिए गए तांबे के इस स्टैच्यू का डिजायन फ्रांसीसी मूर्तिकार फ्रेडरिक अगस्त बार्थोल्दी ने किया था जबकि इसका निर्माण गुस्ताव एफिल ने किया था। इस स्टैच्यू को फ्रांस में जुलाई 1884 में तैयार कर लिया गया था। फ्रांस से अमेरिका लाने के क्रम में स्टैच्यू को 350 टुकड़ों में बांटा गया था और 214 बक्सों में पैक करके इसे न्यूयॉर्क शहर लाया गया था। अमेरिका पहुंचने के बाद इस स्टैच्यू के टुकड़ों को फिर से जोड़ने में 4 महीने का समय लगा था।

3. जापान की उशिकु दायबुत्‍सु

जापान की ushiku daibutsu प्रतिमा महान बुद्ध की प्रतिमा है। 10 मीटर लंबे आधार बनी इस प्रतिमा की ऊंचाई 110 से 120 मीटर तक है। हैरानी की बात तो ये है कि इस पूरी प्रतिमा को कांस्य से बनाया गया है। मूर्ती के भीतर चार अलग-अलग स्तर हैं। जिनपर जाने के लिए एलीवेटर का इस्तेमाल किया जाता है। पहले फ्लोर पर म्यूजिक, दूसरे फ्लोर पर शास्त्रपूर्ण अध्ययन और तीसरे फ्लोर पर एक साथ तीस हजार बुद्ध की मूर्तियों को साथ देखा जा सकता है। 

4. चीन की स्प्रिंग टेंपल ऑफ बुद्धा

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा' भगवान बुद्ध की मूर्ति यह मूर्ति चीन के हेनान प्रांत में लूसान नामक जगह पर साल 2002 में स्थापित की गयी है। भगवान बुद्ध की इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ती बताया जाता है। इस  

टॅग्स :सरदार पटेल जयंतीसरदार वल्लभ भाई पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजितने पैसों में बनी है 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' उतने में 42 हजार गरीबों को मिल जाते फ्लैट, ये 6 बड़े काम भी हो जाते

भारत'स्टैचू ऑफ यूनिटी' के रखरखाव में खर्च होंगे 12 लाख रुपये/महीने, कहां से आएंगे पैसे?

भारतसंकुचित राजनीति को त्यागने का अवसर

भारतऐसी है दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा, 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर आंधी और भूकंप का भी असर नहीं

विश्वस्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर स्प्रिंग टेंपल बुद्ध समेत ये हैं दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां

भारत अधिक खबरें

भारतMangaluru Municipal Corporation water crisis: बिन पानी सब सून, जल को बचाएं, मंगलूरु निवासी रहे तैयार, एक दिन के अन्तर पर आएगा पानी!

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल बाबा दिक्कत सीट से नहीं, आपसे है, आप रायबरेली से भी हारने जा रहे हैं”, अमित शाह का कांग्रेस नेता पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "गांधी परिवार ने अमेठी से नहीं लड़कर हार स्वीकार कर ली, मैं यहां नरेंद्र मोदी की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी", स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन भरने पर कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी आज करेंगे रामलला के दर्शन, अयोध्या में होगा भव्य रोड शो

भारतLok Sabha Elections 2024: "अगर कांग्रेस उम्मीदवार हमारे पास आकर कहे, 'हम आपका समर्थन करते हैं', तो हमे उसे 'नहीं' कह देना चाहिए", राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता के भाजपा में शामिल होने पर कहा