लाइव न्यूज़ :

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ आजाद भारत का तीर्थस्थल बन चुका है: नड्डा

By भाषा | Updated: July 20, 2019 17:48 IST

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की यात्रा के दौरान नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा) आजाद भारत का तीर्थस्थल बन चुका है। मुझे इसका सौभाग्य मिला। सरदार वल्लभभाई पटेल के आजाद भारत में योगदान के लिए मैं इसे भारत का तीर्थ मानता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे565 छोटी-बड़ी रियासतों को एकजुट करने में पहले गृह मंत्री के रूप में पटेल की भूमिका के कारण भारत एक मजबूत देश बन सका।उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके बलिदान को नहीं भूल सकते। यह स्थान हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है और यहां की यात्रा को आजाद ‘‘भारत के तीर्थाटन’’ के समान कहा जा सकता है।

नड्डा अपने दो दिन के दौरे के अंतिम दिन गुजरात के नर्मदा जिले में नर्मदा बांध के समीप एक टापू पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति को देखने गए। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद भाजपा शासित गुजरात का यह उनका पहला दौरा है।

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की यात्रा के दौरान नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा) आजाद भारत का तीर्थस्थल बन चुका है। मुझे इसका सौभाग्य मिला। सरदार वल्लभभाई पटेल के आजाद भारत में योगदान के लिए मैं इसे भारत का तीर्थ मानता हूं।’’

उन्होंने कहा कि 565 छोटी-बड़ी रियासतों को एकजुट करने में पहले गृह मंत्री के रूप में पटेल की भूमिका के कारण भारत एक मजबूत देश बन सका। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके बलिदान को नहीं भूल सकते। यह स्थान हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह हमें मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री (नरेंद्र)मोदीजी के नेतृत्व में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’’

नड्डा के साथ राज्य के मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)स्टैचू ऑफ यूनिटीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप