लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में कोविड-19 टीके की 44.9 लाख खुराक मिलेंगी: केन्द्र

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 44.9 लाख खुराक मिलेंगी।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि केन्द्र ने अभी तक टीके की 33.63 करोड़ से अधिक खुराक भारत सरकार द्वारा (मुफ्त) या प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से प्रदान की हैं।

इनमें से टीकों की कुल 33,73,22,514 खुराक की खपत हुई, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में टीकों की उपलब्धता बढ़ाकर, बेहतर योजना बना और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित कर टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की कोशिश की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो