लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 94 लाख से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध: सरकार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:11 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 57.88 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है और 18,62,530 अन्य खुराक दी जानी हैं। इसमें से इस्तेमाल सहित कुल खपत 55,11,64,635 खुराक (सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।मंत्रालय ने कहा कि 94 लाख से अधिक शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीका उपलब्धता के अग्रिम अनुमान और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है।कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे 75 प्रतिशत टीकों की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतPension New Rule: पेंशन विभाग का आया नया नियम, अब इन सभी सदस्यों का ब्योरा देना होगा अनिवार्य

कारोबारNew Family Pension Rules: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, फैमिली पेंशन नियमों में बदलाव, 30 नवंबर से पहले ये काम कर लें

भारतकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए कैसे फायदेमंद है VRS, सरकार की नई गाइडलाइन की ये है बड़ी बातें

भारतलद्दाख को लेकर केंद्र को एक और झटका, करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने बातचीत से मुंह मोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए