लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को एक मई से 15 जून तक कोविड टीकों की 5.86 करोड़ खुराक नि:शुल्क मिलेंगी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र द्वारा पहले से उपलब्ध कराए गए एक अनुमान के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक मई से 15 जून तक कोविड रोधी टीके की 5.86 करोड़ खुराक नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अतिरिक्त, टीका विनिर्माताओं से प्राप्त अनुमान के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए टीकों की सीधी खरीद के वास्ते जून के अंत तक कुल 4.87 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी।

जून तक आपूर्ति की स्पष्ट समयसीमा के साथ उक्त अनुमान के मद्देनजर एवं टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपलब्ध खुराकों का पर्याप्त एवं त्वरित उपयोग सुनिश्चित करने के वास्ते राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुझाव दिया गया है कि वे टीकाकरण के लिए जिलावार और कोविड टीकाकरण केंद्रों के हिसाब से योजना तैयार करें।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह भी सलाह दी गई है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस तरह की योजना के बारे में जनता में जागरूकता लाने एवं टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ न लगने देने तथा कोविन पर टीकाकरण के लिए आसानी से तारीख एवं समय प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने जैसी चीजें सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मीडिया मंचों का इस्तेमाल करें।

राज्य सरकारों और निजी टीकाकरण केंद्रों-दोनों को सलाह दी गई है कि वे कोविन डिजिटल मंच पर अग्रिम रूप से अपने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी प्रकाशित करें और सिर्फ एक ही दिन का टीकाकरण कार्यक्रम प्रकाशित न करें।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को 15 जून तक के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की पहले से ही योजना तैयार कर लेने का निर्देश दें।

इसने कहा कि टीकाकरण देश में सर्वाधिक संवेदनशील आबादी समूहों को कोविड-19 से बचाने का माध्यम है और उच्चतम स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जाती रहनी चाहिए।

बयान में कहा गया कि पहले से उपलब्ध कराया गया अनुमान अधिक बेहतर एवं अधिक प्रभावी योजना बनाने में राज्यों की मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए