लाइव न्यूज़ :

राज्यों को कोविड-19 रोधी टीके की 107 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं: केंद्र

By भाषा | Updated: October 25, 2021 11:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 107.22 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के पास टीकों की 12.75 करोड़ से अधिक खुराक हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

उसने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भारत सरकार (नि:शुल्क माध्यम) के जरिए और प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी श्रेणी के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 1,07,22,89,365 खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

उसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए