लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव कराने से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए: उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:11 IST

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विधानसभभा चुनाव कराये जाने से पहले जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की बुधवार को मांग की।अब्दुल्ला ने यहां शेर-ए-कश्मीर भवन में जम्मू क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘ यह प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री द्वारा किया गया वादा है जिसे पूरा किया जाना चाहिए।’’ पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस जम्मू कश्मीर के वास्ते पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह तथ्य है कि राजनीतिक झुकाव से ऊपर उठते हुए बड़े पैमाने पर लोग जम्मू कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा वापस चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पहली बात तो राज्य का दर्जा छीना नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस कदम से लोग इस कदर खफा हुए हैं कि लद्दाख में भी लोग अगस्त, 2019 से पहले प्रचलित नियमों के अनुसार स्थायी निवास प्रक्रिया की बहाली चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस को संविधान एवं उच्चतम न्यायालय की सर्वोच्चता पर दृढ विश्वास है। उन्होंने कहा , ‘‘ हम इन अहम मुद्दों पर अपने रूख से पीछे नहीं हटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील