लाइव न्यूज़ :

भीमा-कोरेगांव हिंसा: गौतम नवलखा को गिरफ्तारी से दी गई छूट बरकरार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 3, 2019 11:00 IST

Open in App

राज्य सरकार ने गुरुवार को मुंबई उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि महाराष्ट्र दिन पर गढ़चिरोली में हुए नक्सली हमले को देखते हुए तेलुगू लेखक गौतम नवलखा को गिरफ्तारी से दिया गया संरक्षण रद्द किया जाए. अदालत ने सरकार का यह अनुरोध ठुकराते हुए नवलखा को गिरफ्तारी से 12 जून तक दिया गया संरक्षण बरकरार रखा.

बता दें कि नक्सलवादियों ने गढ़चिरोली में भूमिगत सुरंग लगााकर क्यूआरटी की गाड़ी उड़ा दी थी. इसमें क्यूआरटी के 15 जवान शहीद हुए. राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील अरुणा कामत ने जस्टिस रणजीत मोरे व  जस्टिस भारती डांगरे की खंडपीठ से अनुरोध किया कि गौतम नवलखा का नक्सलियों से संबंध है, इसलिए उनको गिरफ्तार से दी गई सुरक्षा रद्द की जाए.

अदालत ने उनका यह अनुरोध ठुकरा दिया. नवलखा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि कोरेगांव भीमा हिंसा व शहरी नक्सलवाद मामले में उनके खिलाफ पुणे पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मामला रद्द किया जाए. राज्य सरकार पहले से ही नवलखा को गिरफ्तारी से दी गई सुरक्षा को लेकर आक्रमक है. लेकिन हाईकोर्ट बार-बार नवलखा को गिरफ्तारी से सुरक्षा दे रहा है. कामत ने आरोप लगाया कि नवलखा लगातार जांच एजेंसियों के काम में दखल दे रहे हैं. अगली सुनवाई 12 जून को उच्च न्यायालय ने सरकार की दलील को नामंजूर करते हुए नवलखा की याचिका पर अगली सुनवाई 12 जून तय की है. तब तक नवलखा को दी गई राहत भी कायम रखी गई है.

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया