लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार का ध्यान मुख्यतौर पर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्रित: तमांग

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:04 IST

Open in App

गंगटोक, 15 अगस्त सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का ध्यान मुख्यतौर पर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने पर है।

मुख्यमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से भीड़ से बचने के लिए कई प्रतिबंध लागू हैं इसलिए लोग बड़े स्तर पर इस दिवस का जश्न नहीं मना सकते।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई लक्ष्य हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए नीतियां बनाई गई हैं।राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ज्यादा ध्यान दे रही है और चालू वित्त वर्ष में बजट में इसके लिए काफी कोष आवंटित किया गया है।

तमांग ने कहा कि उनकी सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्रदान करना चाहती है, जो राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में भी सभी के लिए आसानी से उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की राज्य सरकारी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू