लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के युवाओं का नि:शुल्‍क टीकाकरण करवाए राज्‍य सरकार: पूनियां

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:29 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार को 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं का कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण नि:शुल्‍क करवाना चाहिए।

पूनियां ने यहां एक बयान में कहा कि सबकी मांग थी कि 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण का काम शुरू किया जाए, मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अनुमति दी है और अब उत्तर प्रदेश, बिहार, और अन्य दूसरे राज्‍य की तर्ज पर राजस्थान की सरकार को भी नौजवानों के नि:शुल्‍क टीकाकरण का काम अपने स्तर पर करवाना चाहिए।

पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील की है कि बिना किसी सियासी बयानबाजी के राज्‍य में टीकाकरण का काम एक मई से पुरजोर तरीके से शुरू करना चाहिए, जिससे हम अपने नागरिकों को सुरक्षा दे सकें।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री गहलोत ने बुधवार को कहा था कि पूरे देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण नि:शुल्क होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करेंगे।

गहलोत ने ट्वीट किया, “कोरोना टीकाकरण पूरे देश के लिए नि:शुल्क होना चाहिए। केन्द्र सरकार को आयुवर्ग के आधार पर जनता में भेदभाव नहीं करना चाहिए। केन्द्र सरकार ने निजी क्षेत्र को टीका लगाने की अनुमति दी है इसलिए सक्षम लोग स्वयं ही वहां पैसे देकर टीका लगवा सकेंगे। बाकी सभी के लिए केन्द्र सरकार को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवानी चाहिए।”

इस बीच पूनियां ने बृहस्‍पतिवार को राज्‍य विधानसभा में कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो