लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन जुआ वेबसाइटों पर कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार: केंद्र ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:33 IST

Open in App

केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि ऑनलाइन जुआ वेबसाइटों पर कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) किसी भी मध्यस्थ को ऐसी साइटों को ब्लॉक करने का निर्देश देने के लिए अधिकृत नहीं है।केंद्र ने इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष एक हलफनामा दाखिल किया है। यह हलफनामा उस याचिका में दाखिल किया गया है जिसमे वित्त मंत्रालय, एमईआईटीवाई और दिल्ली सरकार को जुआ, सट्टेबाजी और दाव लगाने में शामिल वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया गया था।पीठ न इस मामले को 11 अक्टूबर को आगे की सुनवायी के लिए सूचीबद्ध किया है और मौखिक रूप से कहा कि ऑनलाइन जुआ खतरनाक है और वेबसाइटों की कमाई युवाओं की कीमत पर नहीं हो सकती।याचिका में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों द्वारा इस तरह की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने वाले कानून बनाये जाने के बावजूद जुआ, सट्टेबाजी और दाव लगाने वाली बड़ी संख्या में वेबसाइटों तक भारत में पहुंच अभी भी उपलब्ध है।याचिकाकर्ता अविनाश मेहरोत्रा ​​​​ने याचिका में दलील दी कि ‘‘ये सभी गतिविधियां, हालांकि कानून द्वारा स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित लेकिन कानूनों के प्रवर्तन की कमी के कारण जारी हैं।’’केंद्र ने याचिका के जवाब में कहा कि जुआ या सट्टेबाजी से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई करने के लिए एमईआईटीवाई को कोई विधायी आदेश नहीं है और यह स्पष्ट रूप से राज्य विधानमंडल की विधायी क्षमता के अंतर्गत आता है।केंद्र ने कहा कि याचिकाकर्ता ने किसी भी राज्य - सिक्किम, नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु को पक्षकार नहीं बनाया है - जिन्होंने ऐसे कानून बनाये हैं जो विशेष रूप से ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करते हैं और इन राज्यों के विचारों को सुने बिना इस मामले में प्रभावी निर्णय संभव नहीं है।इसमें कहा गया है, ‘‘सभी राज्यों से उम्मीद की जाती है कि वे ऑनलाइन जुआ/खेल को विनियमित करने के लिए अपने मौजूदा राज्य कानूनों में संशोधन करें (जैसा कि सिक्किम, नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु ने किया है) ।’’केंद्र ने दोहराया कि प्रभावी प्रवर्तन के लिए, राज्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके कानूनों में ऑनलाइन जुए को प्रतिबंधित करने के लिए पर्याप्त नियामक प्रावधान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए