राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के केरल के दौरे पर

By भाषा | Published: January 22, 2021 10:16 PM2021-01-22T22:16:01+5:302021-01-22T22:16:01+5:30

State Chief Minister Ashok Gehlot on a two-day visit to Kerala | राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के केरल के दौरे पर

राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के केरल के दौरे पर

जयपुर, 22 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय केरल दौरे पर शुक्रवार रात तिरूवनंतपुरम पहुंचे, जहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गहलोत दो दिन के केरल दौरे पर हैं। वे वहां पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा उनका केरल में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन व समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ एल. फलेरियो व जी. परमेश्वर को आलाकमान ने यह जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों ने कहा कि 10 फरवरी से विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को देखते हुए गहलोत के इस दौरे को संक्षिप्त रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: State Chief Minister Ashok Gehlot on a two-day visit to Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे