लाइव न्यूज़ :

Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई का हलफनामा, कहा, 'सभी जानकारियां दी गई'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 21, 2024 16:38 IST

Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई का हलफनामा, एसबीआई ने कहा, सभी जानकारियां दी गई

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल कीएसबीआई ने कहा सभी जानकारियां दी गईसुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को 21 मार्च तक सभी चुनावी बांड विवरणों का खुलासा करने का निर्देश दिया था

Electoral Bonds: एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में बैंक के चेयरमैन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के 18 मार्च के आदेश के मुताबिक़ बॉन्ड के खरीदने वाले, बॉन्ड के नंबर, जिस पार्टी ने इन कैश कराया है उसका नाम, कितने का बॉन्ड था, ये सब सूचना चुनाव आयोग को सौंप दिया गया है।

 

एसबीआई ने कहा कि दो सेट में डेटा दिया है। पहला बॉन्ड खरीदने वाले बॉन्ड की सिरीज नंबर। राजनीतिक दलों ने किस नंबर का बॉन्ड भुनाया है। अब ये आसानी से पता लगाया का सकेगा कि किस बिजनेसमैन ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को 21 मार्च तक सभी चुनावी बांड विवरणों का खुलासा करने का निर्देश दिया था।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने चुनावी बांड मामले में अपने फैसले में बैंक से बांड के सभी विवरण का खुलासा करने को कहा था और उसे अगले आदेश की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग ने 17 मार्च को चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजीटल रूप में प्राप्त डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ₹6,986.5 करोड़ की अधिकतम धनराशि प्राप्त हुई।

आम मतदाता समझ पाएगा डाटा

सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के निर्देश में कहा था कि एसबीआई उस फॉर्मेट में डाटा शेयर करे, जिससे आम मतदाता आसानी से डाटा समझ सके। इस डाटा में बैंक यूनिक कोड के साथ दो पार्ट में डेटा जारी करने के लिए कहा था। जैसा कि पार्ट-1 में किसी दिन इलेक्टोरल बॉन्ड्स खरीदे गए, इसकी जानकारी होनी चाहिए। खरीदने वालों के नाम , बॉन्ड्स के यूनिक कोड, और उसके डिनॉमिनेशन यानी उसकी कीमत दी गई हो। वहीं, पार्ट-2 में इलेक्टोरल बॉन्ड भुनाने की राजनीतिक पार्टी का नाम।

टॅग्स :कोर्टसुप्रीम कोर्टहाई कोर्टSBISBI Research
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम