लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने लॉन्च की नई योजना, अब जमा की गई राशि पर मिलेगा अतिरिक्त ब्याज, जानें इसके बारे में

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 16, 2021 14:17 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहको को अतिरिक्त फायदा देने के लिए एक एक एसबीआई प्लेटिनम योजना शुरू की है , जिससे लोग अतिरिक्त ब्याज का लाभ उठा सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने आजादी के मौके पर लॉन्च की नई योजना इसमें पैसे निवेश करने से आपको मिलेगा अतिरिक्त ब्याज दर इस योजना में आप 75 दिन, 75 सप्ताह और 75 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं

दिल्ली : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक नई बचत योजना शुरू की है, जिसके तहत यह व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज देगी । नई बचत योजना, जिसे एसबीआई प्लेटिनम का नाम दिया गया है । एक सीमित समय की अवधि के लिए व्यक्तियों द्वारा प्राप्त की जा सकती है । एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर यह सूचना दी है  कि यह ऑफर 14 सितंबर तक ही उपलब्ध है ।  एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट  से एक पोस्ट शेयर कर कहा, आजादी की 75 वी वर्षगांठ प्लेटिनम डिपॉजिट  के साथ मानए । एसबीआई के साथ सावधि जमा और विशेष सावधि जमा के लिए विशेष लाभ केवल 14 सितंबर तक उपलब्ध है । 

क्या है एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट 

विशेष डिपॉजिट योजना के तहत कोई भी व्यक्ति 75 दिनों , 75 सप्ताह और 75 महीने की अवधिक के लिए अपनी राशि जमा करा सकता है । इस योजना में आपको 0.15 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा । इस योजना के तहत आप 75 दिन , 525 दिन और 2250 दिनों तक के कार्यकाल का चयन कर सकते हैं और निवेश पर अतिरिक्त ब्याज प्राप्त कर सकते हैं । 

कौन उठा सकते हैं इसका लाभ 

इस योजना के तहत 2 करोड़ रुपये से कम के एनआरई और एनआरओ टर्म डिपॉजिट सहित किसी भी घरेलू रिटेल टर्म डिपो को जमा करने की अनुमति है। एनआरई जमा की अवधि केवल 525 दिन और 2,250 दिन होगी । इस योजना के तहत आप नया राशि भी जमा कर सकते हैं । यह योजना केवल सावधि जमा और विशेष सावधि जमा उत्पादों पर लागू होती है।

ब्याज दर

इस योजना में निवेश करने वालों  के लिए एसबीआई प्लेटिनम डिपो की मौजूदा ब्याज दर 75-दिवसीय कार्यकाल के लिए 3.90 प्रतिशत है। स्पेशल ऑफर के तहत आपको 3.95 फीसदी ब्याज दिया जाएगा ।  525 दिन के कार्यकाल के मामले में, उन्हें मौजूदा 5 प्रतिशत के बजाय 5.10 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। और 2,250 दिन के कार्यकाल के तहत उन्हें 5.40 फीसदी के बजाय 5.55 फीसदी की दर से ब्याज  मिलेगा ।अगर हम  ​​वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो  एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट के तहत विशेष ब्याज दर 75 दिनों के कार्यकाल के लिए मौजूगा 4.40 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत अधिक करके 4.45 प्रतिशत दिया जाएगा । वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 525 दिन के कार्यकाल पर 5.60 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा । हालांकि 2,250-दिवसीय कार्यकाल के तहत कोई अतिरिक्त ब्याज लाभ नहीं होगा। 

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील