लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने हैरिस को तमिल में बधाई दी, तमिलनाडु से उनके संबंधों को याद किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:02 IST

Open in App

चेन्नई, नौ नवंबर डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को तमिल में बधाई दी और तमिलनाडु से उनके संबंधों को याद किया। साथ ही इस बात पर भरोसा जताया कि वह अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिका की ख्याति को और बढ़ाएंगी।

''वड़क्कम'' के साथ शुभकामना देते हुए स्टालिन ने कहा कि यह तमिलनाडु के लोगों के लिए गर्व की बात है कि अमेरिका की पहली उप राष्ट्रपति का संबंध इस राज्य से है क्योंकि उनकी माता तमिलनाडु की रहने वाली थीं।

स्टालिन ने कहा कि उन्होंने तमिल में लिखना पसंद किया क्योंकि हैरिस को इससे अधिक खुशी मिलेगी जोकि उनकी माता श्यामला गोपालन हैरिस की मातृभाषा है।

उन्होंने एक पत्र में कहा कि हैरिस की जीत द्रविड़ आंदोलन को मजबूत भरोसा प्रदान करेगा जोकि एक समतावादी समाज और लैंगिक समानता में विश्वास करता है। इस पत्र को स्टालिन के फेसबुक पेज पर साझा किया गया।

डीएमके अध्यक्ष ने हैरिस की तमिलनाडु यात्रा की आशा जताते हुए कहा कि हैरिस का कार्यकाल विश्व में तमिल विरासत को भी गौरव प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए