लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने अमित शाह से पूछा, केंद्र की भाजपा सरकार ने तमिलनाडु के लिए क्या किया है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 11, 2023 12:21 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सूबे के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि उन्होंने और उनकी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए क्या किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टालिन ने सूबे के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को घेराअमित शाह बताएं कि केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए क्या किया हैवो तमिलनाडु आ रहे हैं, क्या उनमें क्षमता है कि तमिलनाडु के लिए परियोजनाओं की घोषणा कर सकें

चेन्नई: डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि उन्होंने और उनकी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए क्या किया है।

सीएम स्टालिन ने अमित शाह द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में 11 जून को प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर कहा कि क्या गृहमंत्री तमिलनाडु दौरे पर कोई योजना भी तैयार करके लाएंगे। डीएमके प्रमुख की यह टिप्पणी अमित शाह की वेल्लोर में होने वाली जनसभा और तमिलनाडु भाजपा की बैठक के संदर्भ में की गई है।

स्टालिन ने चेन्नई में डीएमके पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यह सवाल उनसे पूछ रहा हूं कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान तमिलनाडु में कई विशेष योजनाओं का लाभ मिला था। चेन्नई मेट्रो रेल का पहला चरण लागू किया गया था और उस परियोजना में केंद्र सरकार द्वारा खर्च की गई कुल लागत का 11 फीसदी राज्य को दिया गया था।

स्टालिन ने कहा कि यूपीए शासन में तमिलनाडु में 69 महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गईं। जिसमें तमिल को शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान की स्थापना की गई। इसके अलावा तमिलनाडु में 56,664.21 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को लागू की गई। इसके अलावा सेतुसमुद्रम परियोजना शुरू की गई। नेशनल ऑटोमोटिव टेस्टिंग एंड रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर (प्रोजेक्ट) चेन्नई के पास ओरागादम में स्थापित किया गया था। चेन्नई में एक समुद्री विश्वविद्यालय, तिरुवरूर में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया गया।

स्टालिन ने कहा, "यूपीए द्वारा किये गये कार्यों की सूची लंबी होती जाएगी लेकिन हम यहां पर चाहते हैं कि अमित शाह भी तमिलनाडु के लिए इस तरह की योजनाओं की सूची पेश करें। क्या वो योजनाओं की कोई सूची देने की क्षमता रखते हैं? उन्हें तमिलनाडु के लिए योजनाओं की सूची देनी चाहिए।"

केंद्र सरकार को घेरते हुए स्टालिन ने कहा कि साल 2015 में राज्य के लिए एम्स परियोजना की घोषणा हुई लेकिन कार्य योजना अभी तक लागू नहीं हुई। स्टालिन ने कहा कि आखिर एम्स की परियोजना अब तक क्यों नहीं लागू की जा सकी?

टॅग्स :Stalin Tamil Naduअमित शाहतमिलनाडुTamilnadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील