लाइव न्यूज़ :

SSP ने गंभीरता से लिया लव लेटर का मामला, फंसते नजर आ रहे सांसद पप्पू यादव   

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2018 19:00 IST

6 सितंबर को सवर्णों के भारत बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में कथित तौर पर सांसद पप्पू यादव पर हमला हुआ था। जिसके बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि उनका मोबाइल मुजफ्फरपुर एसएसपी ने नहीं उठाया था।

Open in App

पटना, 11 सितंबरः जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख व मधेपुरा सांसद पप्पू यादव 'लव लेटर' वाले बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं। पप्पू यादव के इस बयान को आधार बनाकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद समाज सेवी अजय पांडेय ने दर्ज कराया है।

दरअसल, 6 सितंबर को सवर्णों के भारत बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में कथित तौर पर सांसद पप्पू यादव पर हमला हुआ था। जिसके बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि उनका मोबाइल मुजफ्फरपुर एसएसपी ने नहीं उठाया था। जिसके बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी हरप्रीत कौर ने दो वीडियो जारी कर कहा था कि मधेपुरा सांसद पप्पू यादव पर हमला नहीं हुआ था। 

उसके बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए एसएसपी पर हमला बोला था और कहा था कि जब मैंने फोन किया था तब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन देर शाम वो (एसएसपी) मीडिया को लव लेटर भेजती हैं। पप्पू यादव के इस बयान को एसएसपी ने गंभीरता से लिया था। साथ ही उनके खिलाफ लीगल कोर्स की बात भी कही थी। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को लेकर एक फेसबुक पर पोस्ट भी डाली थीं। 

इधर, पप्पू यादव के 'लव लेटर' वाले बयान को लेकर समाज सेवी अजय पांडेय ने 'महिलाओं के सम्मान' बताते हुए मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने महिला एसएसपी हरप्रीत कौर पर अभद्र टिप्पणी की थी। सीजेएम अदालत में अजय पांडे नाम के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ केस दाखिल किया है। 

बता दें हाल ही में पप्पू यादव का नाम तब मीडिया में उछला था जब पप्पू यादव ने दावा किया कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटते समय बंद समर्थकों ने उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की। उनका काफिला मुजफ्फरपुर शहर से एनएच-28 पर समस्तीपुर की ओर बढ़ रहा था, तभी खबरा गांव के पास बंद समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। 

सांसद ने कहा कि इस तरह की घटना का उन्हें अंदाजा नहीं था। वहां जाति पूछकर पिटाई की गई। हालांकि बाद में घटनास्थल से मिले वीडियो से पप्पू यादव की भद पिट गई थी। इससे पता चला कि बंद समर्थकों ने पप्पू यादव की बात सुनी और उन्हें आगे बढने का रास्ता दिया था। इसके बाद मधेपुरा में पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के सामने मुजफ्फरपुर एसएसपी हरप्रीत कौर पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि उन्होंने घटना की रात पत्रकारों को 'लव लेटर' देकर बताया कि हमले की बात झूठ है। इससे कौर काफी नाराज भी हुईं और मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं थीं।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील