लाइव न्यूज़ :

SSC परीक्षा में धांधली का आरोप, मोदी सरकार की नाक के नीचे युवाओं का विरोध जारी, CBI जाँच की माँग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 3, 2018 09:32 IST

परीक्षार्थियों का आरोप है की CGL ही नहीं SSC की बाकी परीक्षाओं में भी जमकर धांधली हो रही है जिससे उनका भविष्य अधर में पड़ गया है.

Open in App

SSC की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में धांधली के आरोप में दिल्ली में परीक्षार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे है. शुक्रवार को होली वाले दिन भी दिल्ली में SSC के दफ्तर के बाहर हजारों कैंडिडेट डटे रहे. छात्रों ने 21 फरवरी को CGL 2017 की टीयर 2 परीक्षा में पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कथित घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "हजारों परिक्षार्थी इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. यह मसला उनके भविष्य से जुड़ा है. केंद्र सरकार को तत्काल उनकी मांग को स्वीकार करना चाहिए और सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए." 

वीडियो- देखें SSC परीक्षा में धांधली का आरोप लगाने वालों ने युवाओं का क्या कहना है

गुरुवार को SSC ने कहा था कि छात्रों की तरफ से उठाए गए मसले की प्रारंभिक जांच CFSL और CBI करेगी. शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ही आगे की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी. सरकार और SSC के इस आश्वासन के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र डटे हुए है, छात्रों का कहना है कि सरकार मामले की सीधे जांच कराने की बजाए उलझाने में लगी हुई है.

परीक्षार्थियों का आरोप है की CGL ही नहीं SSC की बाकी परीक्षाओं में भी जमकर धांधली हो रही है जिससे उनका भविष्य अधर में पड़ गया है. प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक हाल ही में 21 फरवरी को CGL टीयर 2 परीक्षा के दौरान पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया. पेपर लीक होने के बाद छात्रों को परीक्षा के बीच से ही उठा दिया गया. SSC ने छात्रों को परीक्षा देने से रोकने का कारण ‘technical glitch’ बताया जिसके बाद परीक्षार्थीयों का गुस्सा फूट पड़ा.

टॅग्स :SSC परीक्षा परिणामनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर