लाइव न्यूज़ :

श्री श्री रवि शंकर ने अमरनाथ यात्रियों से किया अनुरोध, कहा-अपनी यात्रा 2019 के लिए टालें

By भाषा | Updated: July 11, 2018 01:56 IST

आध्यात्मिक गुरू और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर आज अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का अनुरोध किया।

Open in App

बेंगलुरू , 11 जुलाई : आध्यात्मिक गुरू और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर आज अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का अनुरोध किया। 

अमरनाथ श्राइन बोर्ड का सदस्य होने के नाते श्री श्री रवि शंकर ने यह अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन ने अमरनाथ गुफा जाने वाले दोनों मार्गों को अवरूद्ध कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा , थल सेना और बीएसएफ की सर्वश्रेष्ठ कोशिशों के बावजूद निकट भविष्य में यात्रा के लिए मार्गों के उपयुक्त होने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि आज शाम तक कुल 94,412 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। यह यात्रा 27 जून को शुरू हुई थी। 

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की मदद के लिए सीआरपीएफ ने मोबाइल सहायता केन्द्र ‘ साथी ’ शुरू किया है। जम्मू सेक्टर के सीआरपीएफ महानिरीक्षक अभय वीर चौहान ने आज ‘ साथी ’ की शुरुआत की। 

सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से इतर अन्य शिविरों के तीर्थ यात्रियों को सूचनाएं और सहायता मुहैया कराने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी लक्ष्य से मोबाइल सहायता केन्द्र ‘ साथी ’ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बल ने ‘ साथी ’ के अलावा तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए अन्य कई सुविधाएं शुरू की हैं। 

उन्होंने बताया कि भगवती नगर आधार शिविर में रुकने वाले यात्रियों के लिए पहले से ही ‘ मददगार ’ नाम से सहायता केन्द्र काम कर रहा है। दूसरी ओर श्रीनगर से मिली सूचना के अनुसार , अमरनाथ यात्रा के 12 वें दिन आज 9,606 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किये।  प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 12 दिनों में 1।04 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठमौसम की मार और श्रद्धालुओं का आना कम, क्या इस बार पहले ही खत्म हो जाएगी अमरनाथ यात्रा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील