लाइव न्यूज़ :

Sri Sri Ravi Shankar Visit to Patna: धर्म का मतलब धोती पहनना और मुंडन करना नहीं?, श्रीश्री रवि शंकर ने कहा-धर्म का मतलब ज्ञान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2025 17:37 IST

Sri Sri Ravi Shankar Visit to Patna: बांग्लादेश में व्याप्त अशांति और हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटना पर भारत सरकार से इस गंभीर स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देअगर बिहार सरकार जमीन दे तो हम विश्वविद्यालय खोलेंगे। बांग्लादेश में बड़ी संख्या में हिंदुओं को हिंसा का शिकार होना पड़ा है।घटनाओं से बचने के लिए ओजोन थेरेपी जरूर लें।

Sri Sri Ravi Shankar Visit to Patna: बिहार सरकार से आध्यात्मिक संत श्रीश्री रवि शंकर ने शनिवार को एक बड़ी अपील करते हुए कहा कि धर्म का मतलब धोती पहनना और मुंडन करना नहीं है। धर्म का मतलब ज्ञान से है। इस दौरान उन्होंने बिहार में भी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय खोलने के इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर बिहार सरकार जमीन दे तो हम विश्वविद्यालय खोलेंगे। वहीं बांग्लादेश में व्याप्त अशांति और उसमें हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटना पर उन्होंने भारत सरकार से इस गंभीर स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।

 

बता दें कि बांग्लादेश में बड़ी संख्या में हिंदुओं को हिंसा का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने भारत में युवाओं में अचानक बढ़ते हार्ट अटैक का मामलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कोविड वेक्सीन पर सवाल खड़े किए। साथ ही ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ओजोन थेरेपी जरूर लें।

वहीं, सनातन पर हो रहे हमले पर श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि सनातन पर हमला करने वाले मूर्ख हैं। यह सूर्य पर पत्थर फेंकना जैसा है। सनातन को कोई मिटा नही सकता है वो खुद मिट जाता है। सोमनाथ को तोड़ने वालो ने बहुत कोशिश की सफल नही हुए। हमारे बीच जो हीनता का भाव है उससे बाहर आये।

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। आपका धर्म क्या है गर्व से बोलिये। हिन्दू बोलने मे शर्म नहीं लगनी चाहिए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। महिलाएं डरी डरी रहती हैं। हमलोगों ने कई योजनाए चलाई आगे बढ़कर हर क्षेत्र मे नेतृत्व करना चाहिए।

टॅग्स :श्री श्री रवि शंकरबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील