लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों की नावों को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:09 IST

Open in App

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने की लगभग 60 भारतीय नावों को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली रात को मछुआरे कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के लिए आए थे। श्रीलंका के नौसैनिकों ने 25 नावों में मछली पकड़ने के जाल को भी नुकसान पहुंचाया। मछुआरों के हवाले से अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के नौसेना कर्मी पांच जहाजों में आए थे और उन्होंने भारतीय नावों पर पथराव किया। इस घटना में कोई भारतीय मछुआरा घायल नहीं हुआ। मछुआरों के संघ के प्रतिनिधि एस एमेरित ने कहा कि शनिवार रात को समुद्र में लगभग 556 नावें उतरी थीं और उसमें से कुछ को श्रीलंकाई नौसेना ने अपना निशाना बनाया। इस प्रकार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की ताकि मछुआरों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए समाधान निकाला जा सके। मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतबिहार ने मछली उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा चौथा स्थान पर

विश्वश्रीलंका की कोर्ट ने 4 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जल्द वापस आएंगे भारत

भारतMumbai Boat Fire: अलीबाग में बीच समुद्र में लगी आग, दर्जन भर से ज्यादा लोग सवार; वीडियो आया सामने

भारत'दूध व मछली पालन के असंगठित सेक्टर को संगठित करने की जरूरत', सीएलएफएमए ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार