श्रीलंका की अदालत ने 26 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया

By भाषा | Published: January 13, 2021 08:24 PM2021-01-13T20:24:15+5:302021-01-13T20:24:15+5:30

Sri Lankan court orders release of 26 Indian fishermen | श्रीलंका की अदालत ने 26 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया

श्रीलंका की अदालत ने 26 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया

रामेश्वरम, 13 जनवरी श्रीलंका की एक अदालत ने 26 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। इन मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

तमिलनाडु के रामेश्वरम में अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने चार मशीनीकृत नौकाओं और उनकी गिरफ्तारी के दौरान जब्त किए गए अन्य सामान का राष्ट्रीयकरण करने का निर्देश दिया है।

पिछले महीने रामेश्वरम के 22 और पुतुकोत्तई के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। अब अदालत के आदेश पर उन्हें रिहा किया जाएगा।

अदालत ने भविष्य में देश के जल क्षेत्र में (अवैध) तरीके से प्रवेश करने को लेकर उन्हें चेताया और कहा कि दोबारा पकड़े जाने पर दो साल की कैद होगी।

मछुआरों के स्थानीय संगठन ने नौकाओं और अन्य उपकरणों को जब्त किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि ये उपकरण उनकी जीविका का साधन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan court orders release of 26 Indian fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे