लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका बम धमाका: एक और भारतीय की मौत, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची

By भाषा | Updated: April 25, 2019 15:09 IST

श्रीलंका विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि बुधवार 24 अप्रैल को बम धमाकों की चपेट में आकर मरने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

Open in App

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के समय गिरजाघरों और महंगे होटलों में हुये सिलसिलेवार बम धमाकों में एक और व्यक्ति के दम तोड़ने से इन विस्फोटों में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

श्रीलंका विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि बुधवार 24 अप्रैल को बम धमाकों की चपेट में आकर मरने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। बयान में कहा गया है कि इनमें बांग्लादेश का एक, चीन के दो, भारत के 11, डेनमार्क के तीन, जापान का एक, नीदरलैंड का एक, पुर्तगाल का एक, सऊदी अरब के दो, स्पेन का एक, तुर्की के दो, यूके के छह और एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।

 इसके अलावा दो ऐसे लोग हैं जिनके पास यूएस व यूके की नागरिकता एवं दो लोग जिनके पास आस्ट्रेलिया और श्रीलंका की नागरिकता थी। अभी तक 14 विदेशी नागरिकों का पता नहीं चला सका है और हो सकता है कि उनके शव कोलंबो ज्यूडिशियल मेडिकल ऑफिसर्स मोर्चरी में रखे गए बगैर शिनाख्त वाले लोगों में शामिल हों।

बयान में कहा गया है कि 13 विदेशी नागरिकों के अवशेष वापस उनके देश भेज दिये गए हैं और घटना में घायल 12 विदेशी लोगों का कोलंबो साउथ टीचिंग अस्पताल और कोलंबो के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन धमाकों के सिलसिले में अब तक 75 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट...जब बम धमाके में बाल-बाल बचा ICC अधिकारी, फ्लोर के ठीक नीचे हुआ था विस्फोट

विश्वश्रीलंका में फिर हमला करना चाहते थे हमलावर, पिछले साल ली थी 260 लोगों की जान, जांच टीम ने किया खुलासा

विश्वश्रीलंका में जल्द बुर्के पर लगेगा BAN, जातीय या धार्मिक आधार पर बने राजनीतिक दलों के पंजीकरण रद्द हो

विश्वश्रीलंका में हमलाः चार महीने के बाद आपातकाल खत्म, 258 लोगों की मौत हुई थी

भारतश्रीलंका में ईस्टर को हुए बम विस्फोट मामले की जांच कर सकती है NIA, विदेशों में जांच का होगा पहला मामला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा