लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची स्पुतनिक वी टीके की खेप

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:28 IST

Open in App

चेन्नई, आठ जून रूस के स्पुतनिक वी कोविड​​-19 टीके की पहली खेप मंगलवार को हैदराबाद से एक निजी एयरलाइन के विमान से चेन्नई पहुंची।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर शिपमेंट की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो गई और इसे एक परिवहन एजेंसी को सौंप दिया गया।

इसे वाहन द्वारा चेन्नई के पेरियापनिचेरी में एक निजी प्रयोगशाला में ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि बाद में टीकों का एक डिब्बा कोयंबटूर भेजा गया।

जून के मध्य तक शुरू होने वाले स्पुतनिक वी टीके को भारत के औषधि महानियंत्रक ने आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी और यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीकाकारण के लिए कोविशील्ड और स्वदेशी कोवैक्सिन के साथ शामिल हो गया।

आयातित टीके की पहली खुराक पिछले महीने हैदराबाद में दी गई थी।

रूस के गामालेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित इस टीके को 91.6 प्रतिशत प्रभावी माना जा रहा है, जो भारत में उपलब्ध कोविड टीकों में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर