लाइव न्यूज़ :

खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम: 25 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद करेंगे मोदी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:04 IST

Open in App

मेरठ, 27 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दो जनवरी को मेरठ जनपद में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर आयुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सलावा झाल पुलिस चौकी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जनपदों से करीब 15 हजार खिलाडी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इनके ठहरने की व्यवस्था जनपद मेरठ व अन्य समीपवर्ती जनपदों में की जाएगी।

बैठक में आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम है इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बटन दबाकर खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा अर्जुन पुरस्कार सम्मानित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें खेल उद्योग के कुछ स्टॉल एवं अन्य स्टॉल लगाये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान खेल विश्वविद्यालय का मॉडल भी प्रदर्शित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे।उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल व आसपास के पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज कराने को भी कहा।

सलावा झाल पुलिस चैकी में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने हैलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया व आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए