लाइव न्यूज़ :

जेट के 2,000 कर्मचारियों को नौकरी देगी स्पाइसजेट: अजय सिंह

By भाषा | Updated: June 2, 2019 15:10 IST

एयर इंडिया, जेट एयरवेज (अब अस्थायी रूप से ठप) और इंडिगो के बाद यह चौथी एयरलाइन है जिसके पास 100 विमान हैं। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट के पास बोइंग 737, बॉम्बार्डियर क्यू 400 और बी 737 फ्राइटर विमान हैं।

Open in App

 स्पाइसजेट की योजना पायलट और चालक दल के सदस्यों सहित कुल 2,000 स्पाइसजेट कर्मियों को नौकरी देने की है। इस समय जेट एयरवेज का परिचालन अस्थायी रूप से बंद है जबकि बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपने परिचालन का विस्तार कर रही है। एयरलाइन पहले ही कम से कम जेट एयरवेज द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 22 विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है।

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अप्रैल में अपना परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमने उल्लेखनीय रूप से जेट एयरवेज के लोगों को अपने साथ जोड़ा है। वे काफी योग्य और पेशेवर हैं। हम आगे भी जेट एयरवेज के लोगों को नौकरी देना जारी रखेंगे।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हमने जेट एयरवेज के 1,100 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा है। उम्मीद है कि यह आंकड़ा 2,000 पर जाएगा। इनमें पायलट, चालक दल सदस्य और हवाई अड्डा सेवाओं, सुरक्षा से जुड़े लोग हैं।’’ फिलहाल स्पाइसजेट के कर्मचारियों की संख्या 14,000 है और उसके बेड़े में 100 विमान हैं।

एयर इंडिया, जेट एयरवेज (अब अस्थायी रूप से ठप) और इंडिगो के बाद यह चौथी एयरलाइन है जिसके पास 100 विमान हैं। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट के पास बोइंग 737, बॉम्बार्डियर क्यू 400 और बी 737 फ्राइटर विमान हैं।

एयरलाइन 62 गंतव्यों के लिए 575 दैनिक उड़ानों का परिचालन करती है। इनमें नौ अंतरराष्ट्रीय गंतव्य हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या स्पाइसजेट बड़े आकार के विमानों के परिचालन पर ध्यान केंद्रित करेगी, सिंह ने कहा कि अभी हमारा ध्यान छोटे आकार के विमानों पर है। जेट एयरवेज बड़े आकार के विमानों से परिचालन करती रही है। 

टॅग्स :जेट एयरवेजस्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर