लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट को DCGA ने जारी की कारण बताओ नोटिस, विमान के सुरक्षा मार्जिन में गिरावट से जुड़ा है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 6, 2022 13:55 IST

विमानन कंपनी स्पाइसजेट को अपने विमान के सुरक्षा मार्जिन में गिरावट के संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगत 19 जून से अब तक स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खामी की सात घटनाएं हो चुकी हैं।स्पाइसजेट पिछले तीन साल से घाटे में चल रही है।

नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट को अपने विमान के सुरक्षा मार्जिन में गिरावट के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, मंगलवार को स्पाइसजेट के लिए एक और कठिन दिन रहा क्योंकि एयरलाइन की दिल्ली-दुबई उड़ान को ईंधन संकेतक में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया और इसकी कांडला-मुंबई उड़ान को बीच हवा में विंडशील्ड में दरार आने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया। 

हालांकि कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों के लिए मुंबई से दूसरा विमान भेजा गया था और यह करीब 11 घंटे के इंतजार के बाद दुबई के लिए रवाना हुआ। मंगलवार को हुईं इन दो घटनाओं के साथ ही पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाओं की कुल संख्या सात हो गई है। गत 19 जून से अब तक स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खामी की सात घटनाएं हो चुकी हैं। 

19 जून को पटना से 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद ही विमानन कंपनी के विमान के इंजन में आग लग गई थी और उसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा था। इंजन में खराबी पक्षी के टकराने से आई थी। वहीं, 19 जून को ही एक अन्य घटना में दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान को कैबिन में दबाव की समस्या की वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। 

इसी प्रकार 24 और 25 जून को अलग-अलग विमानों में 'फ्यूजलेज डोर वार्निंग' प्रणाली सक्रिय होने की वजह से, विमानों को बीच में यात्रा छोड़कर वापस आना पड़ा। वहीं, दो जुलाई को जबलपुर जा रही उड़ान तब वापस दिल्ली लौट आई जब करीब पांच हजार फुट की ऊंचाई पर चालक दल के सदस्यों ने कैबिन में धुआं देखा। उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट पिछले तीन साल से घाटे में चल रही है। सस्ती सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट को 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में क्रमश: 316 करोड़, 934 करोड़ और 998 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

काोविड-19 महामारी से विमानन क्षेत्र उबर रहा है और उड्डयन परामर्श फर्म सीएपीए ने 29 जून को कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों का घाटा वर्ष 2021-22 के तीन अरब डॉलर से घटकर वर्ष 2022-23 में 1.4 से 1.7 अरब डॉलर के बीच रह सकता है। गौरतलब है कि मार्च 2021 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लखनऊ आ रहे इंडिगो के एक विमान ने भी कराची में तब आपातकालीन लैंडिंग की थी जब एक यात्री ने सीने में दर्द की शिकायत की। हालांकि इस यात्री को बचाया नहीं जा सका था। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :स्पाइसजेटDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया