लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में जाएंगे कमलनाथ! किसी ने नकारा, किसी ने कसा तंज तो कोई रहा चुप, देखिए राजनेताओं की प्रतिक्रिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 18, 2024 17:36 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच राजनेताओं की टिप्पड़ियां भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मामले पर बीजेपी के नेता तो कुछ कहने से बच रहे हैं लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों के नेता लगातार बयान दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक साफ नहीं है कि कमलनाथ भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं कांग्रेस और अन्य दलों के नेता लगातार बयान दे रहे हैंइस मामले पर बीजेपी के नेता कुछ कहने से बच रहे हैं

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच राजनेताओं की टिप्पड़ियां भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मामले पर बीजेपी के नेता तो कुछ कहने से बच रहे हैं लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों के नेता लगातार बयान दे रहे हैं। अब तक साफ नहीं है कि कमलनाथ भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं।

जारी अटकलों पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, "मुझे ये नहीं मालूम कि कहां जाएंगे, लेकिन कांग्रेस से वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना दिखाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व नहीं समझता है कि जिन लोगों ने कांग्रेस बनाई है उनको इस तरह भागने पर मजबूर ना करें...मुझे नहीं लगता कि उनको कोई फिक्र है कि कोई आए या जाए।"

निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "PM नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं और कुछ ऐसे अभागे नेता हैं जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं।"

वहीं कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मेरी कमलनाथ से लगातार चर्चा हो रही है, कांग्रेस नेतृत्व की लगातार उनसे चर्चा हो रही है। उनके जैसा व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, जिन्हें हम सब इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है, वे कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उन्हें कौनसा पद नहीं मिला? केंद्र में मंत्रिमंडल, AICC में महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री। उन्हें सभी पद मिले हैं। मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ेंगे..."

दिग्विजय सिंह ने कहा, "ED, IT, CBI का दबाव जो सब पर है, वह उनपर भी है लेकिन कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं है... वे और कैसे इसका खंडन करेंगे न उन्होंने इस्तीफा दिया है और न ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं।"

लेकिन इस बीच कमलनाथ और उनके बेटे नुकुल नाथ के कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके (कमलनाथ) समर्थक करीब आधा दर्जन विधायक रविवार को दिल्ली पहुंच गये। कमलनाथ छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद रह चुके हैं और फिलहाल वहां से वह विधायक हैं। गत नवंबर में हुए मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। कमलनाथ के ये समर्थक विधायक फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि कमलनाथ के समर्थक एवं पूर्व मंत्री लखन घनगोरिया भी दिल्ली में उनके साथ डेरा डाले हुए हैं। 

टॅग्स :Kamal Nathमध्य प्रदेशकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?