लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस विधायकों के टूटने की अटकलें, कांग्रेस के राज्य प्रभारी ने किया खारिज, बोले-बात होने से कोई किसी के साथ नहीं जाता

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2021 19:03 IST

कांग्रेस विधायकों के टूटने को लेकर जारी अटकलों ने बिहार की सियासत को और गर्मा दिया है। अब इस मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा में टूट के बाद बिहार में कांग्रेस विधायकों के टूटने की अटकलें हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कांग्रेस विधायकों के टूटने की बात को बेबुनियाद बताया। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा-बात होने से कोई किसी के साथ नहीं चला जाता। 

पटना: लोजपा में हुई टूट के बाद कांग्रेस विधायकों के टूटने को लेकर जारी अटकलों ने बिहार की सियासत को और गर्मा दिया है। अब इस मामले को लेकर बिहारकांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है। 

मीडिया सें बातचीत करते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की टूट की बात बेकार ओर बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। कई विधायकों से उनकी बात होती है, लेकिन बात होने से कोई किसी के साथ नहीं चला जाता। दास ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की टूट नहीं होने वाली है और इस तरह की सारी खबरें बेबुनियाद है। वहीं, दास ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके अच्छे दोस्त हैं और वे लगातार उनके संपर्क में भी रहते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह कांग्रेस को छोडकर जदयू में शामिल हो जाएंगे, ऐसा नहीं होता। दास का यह भी कहना था कि, यदि टूट की कोई खबर होती तो इससे जुडे़ वीडियो या फोटो तो सामने आते ही। 

लोजपा में जारी उठापटक पर उन्होंने कहा कि असली लोजपा चिराग के नेतृत्व के साथ है। सांसदों ने भले ही तात्कालिक लाभ के लिए कोई फैसला किया हो, लेकिन पशुपति कुमार पारस समेत जो सांसद लोजपा से अलग गए हैं, उनका जनाधार भी खत्म हो चुका है। यह फैसला उनके लिए आत्मघाती साबित होगा। दास ने कहा कि लोजपा से जो लोग चले गए हैं, वे लालच में चिराग का साथ छोड़कर गए हैं। बगावत करने वाले नेताओं ने वोट की अहमियत को नहीं समझा है। 

कांग्रेस ने कहा-अच्छा राजनीतिक निर्णय नहीं

उन्होंने लोजपा सांसदों के बागी होने पर कहा कि सांसदों का यह अच्छा राजनीतिक निर्णय नहीं है। दास ने कहा कि रामविलास पासवान ने दलित राजनीति के तहत जिस पार्टी को खड़ा किया, वह आज भी चिराग के नेतृत्व के साथ है। चिराग पासवान के साथ लोजपा का कैडर वोट खड़ा है, इस बात को कांग्रेस मानती है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। चिराग युवा हैं और उन्हें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि बिहार के लिए वह एक अच्छे इंस्ट्रूमेंट साबित होंगे।

चिराग को कांग्रेस में लाने की कवायद!

यह पूछे जाने पर कि क्या चिराग पासवान को महागठबंधन में लाने के लिए कांग्रेस के साथ घटक के तौर पर जोड़ने के लिए पार्टी पहल करेगी? दास ने कहा कि वह फिलहाल इस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कर सकते। चिराग पासवान इस बारे में क्या सोचते हैं, यह देखना होगा। लेकिन वह इतना जरूर कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी दलितों और खास तौर पर समाज के पिछडे़ हुए लोगों के साथ चलकर राजनीति करना चाहती है। बिहार में जो मौजूदा हालात है उसके बीच चिराग पासवान को सूझबूझ के साथ भविष्य का फैसला करना होगा। 

कांग्रेस में भी टूट की खबरें

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने इतना जरूर कहा कि आने वाले वक्त में जल्द ही आलाकमान बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। दिल्ली में सोनिया गांधी दो दिनों तक बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाली है। इसी आधार पर बिहार में कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। यहां बता दें कि लोजपा में हुई टूट के बाद कांग्रेस में भी टूट की काफी खबरें सामने आ रही हैं। जदयू ने कांग्रेस के कुछ नेताओं के उनके संपर्क में भी होने का दावा किया है, लेकिन, कांग्रेस ने अब इन सभी आशंकाओं को ख़ारिज कर दिया है 

टॅग्स :बिहारकांग्रेसचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए