लाइव न्यूज़ :

Special Security Allowance: वीआईपी सुरक्षा कमांडो को विशेष वेतन भत्ता?, केवल इन सुरक्षाकर्मियों को दिया जाएगा, जानें कितना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 16:22 IST

Special Security Allowance: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके दोनों बच्चे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी और नितिन गडकरी, किरेन रीजीजू जैसे कई अन्य मंत्री और मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे उद्योगपति शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनियमित वेतन के अतिरिक्त 40 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन मिलता है।विशेष सुरक्षा भत्ता (एसएसए) देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव की जांच की है।मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे उद्योगपति शामिल हैं।

Special Security Allowance: केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के उन वीआईपी सुरक्षा कमांडो को विशेष वेतन भत्ता देने की मंजूरी दे दी है जो जेड प्लस (एएसएल) और जेड प्लस की शीर्ष दो श्रेणियों के तहत सुरक्षा प्राप्त कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार के सुरक्षा प्रोटोकॉल जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स के तहत वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मियों को भत्ता नहीं मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि उसने ‘‘वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में लगे सीएपीएफ कर्मियों को मूल वेतन के 20 प्रतिशत की दर से विशेष सुरक्षा भत्ता (एसएसए) देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव की जांच की है। ‘पीटीआई-भाषा’ के पास आदेश की प्रति है।

इसमें कहा गया है कि एसएसए केवल उन सीएपीएफ कर्मियों को दिया जाएगा जो ‘जेड प्लस’ और जेड प्लस (एएसएल) श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त लोगों के लिए वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं, जिसमें एसपीजी और एनएसजी के स्थान पर सीएपीएफ की तैनाती होती है। दो केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कुछ वर्ष पहले इन इकाइयों के कमांडो के लिए विशेष भत्ता मांगा था, जैसा कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को उनके मूल वेतन का 55 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन मिलता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को इस उच्च कौशल वाली ड्यूटी के लिए नियमित वेतन के अतिरिक्त 40 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन मिलता है। दोनों बलों के वीआईपी सुरक्षा प्रकोष्ठों द्वारा करीब 350 वीआईपी को सुरक्षा मिली है जिनमें से केवल 35 ही इन दो शीर्ष श्रेणियों के अंतर्गत आते हैं।

शीर्ष दो श्रेणियों में सुरक्षा प्राप्त वीआईपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके दोनों बच्चे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी और नितिन गडकरी, किरेन रीजीजू जैसे कई अन्य मंत्री और मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे उद्योगपति शामिल हैं।

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील