लाइव न्यूज़ :

Special experience: बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों को सलाम?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2025 13:11 IST

Special experience: वायु सेना के अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने हमारे बहादुर जवानों के साथ बातचीत भी की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे।धिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला।

Special experience: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की सुबह पंजाब में आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे और उन्होंने वहां वायु सेना के जवानों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, जो हमारे देश के लिए वे सब कुछ करते हैं।" आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्हें वायु सेना के अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने हमारे बहादुर जवानों के साथ बातचीत भी की।’’

 

  

मोदी की यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद हो रही है। इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह-सात मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।

 

दोनों देशों ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी। हालांकि, भारत ने साफ किया है कि उसने अभियान को केवल स्थगित किया है और पाकिस्तान की गतिविधियों को देखकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब