लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी गूगल ने बनाया ये खास डूडल, वोटिंग करने की अपील

By भाषा | Updated: April 18, 2019 09:26 IST

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। गूगल ने इस मौके पर एक खास डूडल बनाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैलः सर्च इंजन गूगल ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं को वोट डालने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार को भी डूडल बनाया। यह डूडल भी पहले चरण में बनाए डूडल की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सर्च इंजन के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। मतगणना 23 मई को होगी।

दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था लेकिन तमिलनाडु के वेल्लौर में चुनाव आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी है वहीं, त्रिपुरा पूर्व सीट पर अब तीसरे चरण में वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावगूगल डूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर