लाइव न्यूज़ :

आर्थर रोड जेल में नीरव मोदी के लिए विशेष कोठरी तैयार

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:00 IST

Open in App

मुम्बई, 26 फरवरी पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में जालसाजी और धनशोधन के आरोपों पर भारत में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के पक्ष में एक ब्रिटिश अदालत का फैसला आने के साथ ही मुम्बई की आर्थर रोड जेल ने उसे रखने के लिए एक विशेष कोठरी तैयार कर ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जेल अधिकारी ने बताया कि नीरव मोदी को यहां लाये जाने के बाद उसे उच्च सुरक्षा वाले बैरक नंबर 12 की तीन कोठरियों में से एक में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ जेल में नीरव मोदी को रखने की तैयारी पूरी कर ली गयी है और उसे जब भी प्रत्यर्पित कर लाया जाएगा, तो उसके लिए जेल की कोठरी तैयार है।’’

ब्रिटेन के एक न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीरव मोदी को अपने खिलाफ मामले में भारतीय अदालतों के समक्ष जवाब देना है और ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे संकेत मिलता हो कि भारत में उसके मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी।

नीरव मोदी प्रत्यर्पण के विरूद्ध करीब दो साल की अपनी कानूनी लड़ाई हार गया। आरोपों की गंभीरता की वजह से उसे बार- बार जमानत से वंचित होना पड़ा और वह मार्च, 2019 में गिरफ्तारी के बाद से लंदन की एक जेल में है।

महाराष्ट्र के जेल विभाग ने 2019 में केंद्र को जेल की स्थिति और नीरव मोदी को रखने के लिए सुविधाओं के बारे में जानकारी दी थी।

अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन में वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में नीरव मोदी की प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान केंद्र ने राज्य के गृह विभाग से जेल के बारे में सूचनाएं मांगी थी।

राज्य सरकार ने पत्र लिखकर केंद्र को उन सुविधाओं का आश्वासन दिया था जो वह जेल में प्रदान कर सकती है। जेल विभाग ने यह भी आश्वासन दिया था कि जिस कोठरी में नीरव मोदी को रखा जाएगा वहां कम कैदी होंगे।

अधिकारी ने कहा कि यदि नीरव मोदी को बैरक में रखा जाता है तो उसे तीन वर्गमीटर निजी स्थान मिलेगा और वहां सूती का गद्दा, तकिया, बेडशीट और रजाई प्रदान की जाएगी।।

उन्होंने बताया कि जेल विभाग ने पर्याप्त रोशनी, हवादार जगह और निजी सामान के लिए भंडार सुविधा का भी आश्वासन दिया।

अधिकारी के अनुसार प्रशासन ने पहले सरकार से कहा था कि यदि भगोड़े विजय माल्या को भी ब्रिटेन से भारत लाया जाता है तो उसे भी आर्थर रोड जेल के उसी बारह नंबर बैरक में रखा जाएगा । राज्य सरकार ने केंद्र को विजय माल्या के संदर्भ में ऐसा ही आश्वासन पत्र दिया था।

माल्या धनशोधन एवं धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा है। वह मार्च, 2016 से ब्रिटेन में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए