लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:03 IST

Open in App

लखनऊ, 24 मार्च होली पर्व के दृष्टिगत मदिरा की खपत में वृद्धि होने से अवैध शराब के निर्माण, तस्करी व बिक्री तथा अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए 22 से 31 मार्च तक आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बुधवार को बताया कि निकट भविष्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है, जिसमें प्रत्याशियों द्वारा स्थानीय लोगों को प्रभावित करने के लिए अवैध स्रोतों से सस्ती मदिरा उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया जा सकता है, लिहाज़ा ऐसी गतिविधियों पर अंकुश को यह अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है।

भूसरेड्डी ने बताया कि जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आबकारी पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन करने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं एवं संदिग्ध स्थानों की अद्यतन सूचना के अनुसार, दबिश कार्यवाही कराई जाएगी और इस बाबत पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।

एक सरकारी बयान में बताया गया कि अपर मुख्य सचिव आबकारी भूसरेड्डी के निर्देश के अनुपालन में प्रयागराज स्थित आबकारी मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

आबकारी आयुक्त पी गुरूप्रसाद ने बताया गया कि इस संबंध में सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001805331 एवं व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए