लाइव न्यूज़ :

शरद यादव के निधन पर बोलते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़े नेताओं पर साधा निशाना, कहा-उनका हाल नहीं पूछने वालों को आज उनकी मृत्य पर है बड़ा दुख

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2023 19:47 IST

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाह के इस बयान के बाद लोग इसके सियासी मायने भी निकालने लगे हैं। ऐसे में लोग यह पूछने लगे हैं कि इस बयान के जरिए उपेंद्र कुशवाहा किन नेताओं की तरफ इशारा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद यादव के निधन के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़े नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा है कि जो पहले उनका हाल नहीं पूछते थे आज उनकी मृत्यु पर उन्हें दुख है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात से मरने से पहले शरद यादव काफी परेशान थे कि उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है।

पटना:बिहार की राजनीति में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले शरद यादव के निधन से राज्य के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राज्य के तमाम छोटे-बड़े नेता इनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या आरोप लगाया

इसी कड़ी में अब जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी इनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए देश के सियासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं पर इशारों ही इशारों में बड़ा आरोप लगाया है। 

ऐसे में आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि शरद यादव ने संघर्ष के दौरान जिन लोगों को बनाया, शरद यादव के वजह से जो लोग राष्ट्रीय स्तर के बड़े-बड़े पद पर गए। वैसे लोगों ने शरद यादव के अंत समय में उनसे बात करना तक छोड़ दिया था। आज जब उनका अंत हुआ वो बेहद दुखद है।

शरद यादव जैसे समाजवादी नहीं लेते है बार-बार जन्म- उपेंद्र कुशवाहा

इधर, उपेंद्र कुशवाह के इस संदेश के बाद लोग इसके सियासी मायने भी निकालने लगे हैं। ऐसे में  लोग पूछने लगे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा किन नेताओं की तरफ इशारा कर रहे हैं। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि, शरद यादव के निधन की बेहद दुखी खबर रात में ही मिली। उनके निधन से इतना बड़ा नुकसान हुआ है। इतनी बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता है। 

शरद यादव देश में सामाजिक न्याय के एक केंद्र बन गए थे। इनके अलावा कोई दूसरा केंद्र ही नहीं बचा था। दिल्ली से यही निर्देश देते थे तो सामाजिक न्याय की गतिविधि चलती थी। आज उनके जाने के बाद वह केन्द्र ही समाप्त हो गया है। इससे बड़ा नुकसान कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि शरद यादव जैसे समाजवादी नेता बार-बार जन्म नहीं लेते हैं और उनकी जगह भी कोई नहीं ले सकता है। 

उनका हाल नहीं पूछने पर वे काफी थे परेशान- उपेन्द्र कुशवाहा

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि शरद यादव जीवन भर दलितों और वंचितों के लिए संघर्ष करते रहे है और उनका अंत जिस रूप में हुआ है। हाल के दिनों में जिस तरह से मानसिक स्थिति उनकी बन गई थी। इसका कारण है कि राजनीतिक रूप से उन्होंने जिन लोगों को संघर्ष कर बढ़ाया वैसे लोग ही उनसे अंतिम समय में बात करना छोड़ दिए थे। 

कुशवाहा ने कहा कि शरद यादव इस बात से हमेशा परेशान रहते थे कि पिछले कुछ दिनों से उनका समाचार लेने वाला कोई नहीं है। निधन के पहले उनकी जो मानसिक हालत थी वो बेहद दुखद थी। भगवान किसी राजनीतिज्ञ को ऐसा अंत न दें।

टॅग्स :बिहारजेडीयूउपेंद्र कुशवाहाशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील