लाइव न्यूज़ :

टूट गया सपा-सुभासपा गठबंधन, राजभर बोले- तलाक मंजूर, मैं किसी का गुलाम नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: July 23, 2022 17:10 IST

समाजवादी पार्टी की चिठ्ठी के जवाब में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस की और अखिलेश यादव पर जम कर बरसे। राजभर ने कहा कि दलितों व वंचितों की लड़ाई अखिलेश के बस की नहीं है। अब हम आगे की रणनीति तय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसपा की चिठ्ठी का ओमप्रकाश राजभर ने दिया जवाबअखिलेश यादव पर जम कर बरसेकहा- किसी के साथ नहीं टिकता सपा का गठबंधन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की तरफ से सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भाजपा को मजबूत करने का आरोप लगाते हुए खुला खत लिखा गया। इसमें राजभर को संबोधित करते हुए कहा गया था कि अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। सपा की चिठ्ठी के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का बयान आया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस तलाक को मंजूर करते हैं। आगे इसका जवाब देंगे।

समाजवादी पार्टी की चिठ्ठी पर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे डॉ. अरविन्द राजभर की भी प्रतिक्रिया आई है। अरविन्द राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "ख़ुद-कुशी करती है आपस की सियासत कैसे, हमने ये फ़िल्म नई ख़ूब इधर देखी है। धन्यवाद है समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव जी को...फिप मिलेंगे चलते चलते।" डॉ. अरविन्द राजभर के इस ट्वीट को ओमप्रकाश राजभर ने रीट्वीट भी किया है।

टूट गया सपा-सुभासपा गठबंधन!

इस मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज उन्होंने (सपा) तलाक दे दिया है और हमने उसे स्वीकार कर लिया है। अगला कदम बसपा है। जब मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलता हूं तो यह उनके लिए (अखिलेश यादव के लिए) बुरा होता है लेकिन अखिलेश यादव सीएम से मिलते हैं तो अच्छा है। 2024 तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हम दलितों और पिछड़ों के लिए लड़ते रहे  हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

राजभर ने प्रेस वार्ता में अखिलेश पर जम कर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि इस तलाक के पीछे मौलाना संदीप भदौरिया, अरविंद सिंह और नरेश उत्तम पटेल समेत अखिलेश के नौ रत्न हैं। ये वही लोग हैं जो अपना बूथ तक नहीं जिता सकते। राजभर यहीं नहीं रुके, सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसी के साथ ज्यादा दिन नहीं रहती। ये न कांग्रेस के साथ ही टिक सके और न ही बसपा के साथ। प्रेसवार्ता में राजभर ने कहा कि  मैं किसी का गुलाम नहीं हूं। अखिलेश यादव को सुर में सुर मिलाकर बात करने वाला नेता चाहिए। राजभर ने कहा कि ईश्वर करे कि वो एसी से बाहर न निकलें। वह एसी घर में बने रहने के लिए है। दलितों व वंचितों की लड़ाई उनके बस की नहीं है।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJPबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी