लाइव न्यूज़ :

पिता को साइकिल पर बैठाकर 1200 KM तय करने वाली ज्योति को सपा की तरफ से इनाम

By भाषा | Updated: May 26, 2020 17:56 IST

मीडिया में आई खबरों के अनुसार ज्योति लॉकडाउन में अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर एक हजार किमी से ज्यादा की दूरी आठ दिन में तय करके गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा पहुंच गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति ने कहा कि वह पढ़ाई छोड़ चुकी हैं लेकिन अगर मौका मिलता है तो दोबारा पढ़ाई करना चाहती हैं। भारतीय साइकिलिंग महासंघ ज्योति कुमारी को ट्रायल का मौका देगा.

समाजवादी पार्टी (सपा) ने लॉकडाउन के दौरान अपने घायल पिता को साइकिल पर बैठा कर दिल्ली से दरभंगा तक ले जाने वाली एक किशोरी को मंगलवार को एक लाख रुपये की सहायता दी। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सपा ने 15 वर्षीय ज्योति कुमार की मां फूलो देवी के बैंक खाते में मंगलवार को एक लाख रुपए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत 21 मई को ज्योति के जज्बे को सलाम करते हुए उसे यह सहायता देने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि साइकिल सपा का चुनाव निशान है। ज्योति की अपने पिता के साथ साइकिल पर दिल्ली से दरभंगा तक जाने की यह यात्रा पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा का विषय बनी थी। ज्योति हाल में दिल्ली से अपने पिता को साइकिल पर बैठा कर एक सप्ताह में लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर बिहार के दरभंगा अपने घर पहुंची थी। 

ज्योति के पिता गुरुग्राम में रिक्शा चलाते थे और उनके दुर्घटना का शिकार होने के बाद वह अपनी मां और जीजा के साथ गुरुग्राम आई थी और फिर पिता की देखभाल के लिए वहीं रुक गई। इसी बीच कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और ज्योति के पिता का काम ठप्प पड़ गया। ऐसे में ज्योति ने पिता के साथ साइकिल पर वापस गांव का सफर तय करने का फैसला किया।

भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के निदेशक वीएन सिंह ने ज्योति को ‘क्षमतावान’ करार देते हुए कहा कि महासंघ उसे ट्रायल का मौका देगा और अगर वह सीएफआई के मानकों पर थोड़ी भी खरी उतरती है तो उसे विशेष ट्रेनिंग और कोचिंग मुहैया कराई जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदरभंगागुरुग्रामसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील