लाइव न्यूज़ :

सपा दफ्तर के बाहर दिखा 2019 का नजारा, नए पोस्टर में अखिलेश के साथ दिखीं मायावती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 02:41 IST

लोकसभा उपचुनाव में  समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।

Open in App

लखनऊ(17 मार्च): लोकसभा उपचुनाव में  समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। ऐसे में इस जीत के बाद सपा दफ्तर के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। लखनऊ सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती की तस्वीर भी नजर आई है। ये पोस्टर फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में मिली जीत के लिए आभार प्रकट करने वाला बताया जा रहा है।

कैसा है पोस्टर

इस नए पोस्टर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और आजम खान की तस्वीर ऊपर की तरफ बनी है और बाईं ओर समाजवादी पार्टी के तारिक अहमद लारी की तस्वीर के साथ बीच मत चिन्ह बना है। जबकि अखिलेश यादव और मायावती की तस्वीर एक साइड लगी है। इस पोस्टरर ने राजनीति को एक नया आयाम अब  दिया है।

2019 की आहट

इस पोस्टर को 2019 तक के गठबंधन से जोड़ा जा रहा है। हालांकि मायावती ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि उनका समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन एक समझौते के तहत है जो कि उपचुनाव तक ही है, इसके बाद नहीं है। लेकिन जिस तरह से पोस्टर में मायावती को स्थान दिया गया है उससे कयास लगाया जाने लगा है कि ये गठबंधन 2019 में भी बीजेपी को पस्त करने के लिए बरकरार रह सकता है।

 सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल भी हुआ। वहीं, खुद मायावती या उनकी पार्टी को ओर से पोस्टर को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है जिसके बाद से 2019 के कयास और तेज हो गए हैं।

 

टॅग्स :अखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप