लाइव न्यूज़ :

सपा सांसद बर्क ने कहा- देश में कैसे रहेगा मुसलमान, बुरा सलूक हो रहा है

By भाषा | Updated: July 2, 2019 14:51 IST

उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद बर्क ने शून्यकाल में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता की बात है कि इस समुदाय के लोगों की भीड़ द्वारा की हत्या कर दी जा रही है। अभी हाल ही में झारखंड में एक युवक की हत्या हुई और फिर पश्चिम बंगाल और दूसरे स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और बर्क पर राजनीति करने का आरोप लगाया।इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के कई सदस्य भी खड़े हो गए और उन्हें यह कहते सुना गया कि भाजपा के लोग सपा सदस्य को बोलने नहीं दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने झारखंड और कुछ अन्य स्थानों भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया तो भाजपा के सदस्यों ने उनका विरोध किया जिसको लेकर सदन में हंगामा हुआ। लोकसभा में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने देश में मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में मुस्लिमों के साथ बुरा सलूक हो रहा है।

 झारखंड में तबरेज को मार दिया गया, मालदा में भी ऐसी ही घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किस तरीके से इस देश के अंदर रहेगा, हमें फैसला करना होगा, हमने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी हैं। सपा सांसद के बयान के बाद सदन में हंगामा होने लगा और स्पीकर ने अगले सांसद को अपनी बात रखने का मौका दे दिया।

उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद बर्क ने शून्यकाल में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता की बात है कि इस समुदाय के लोगों की भीड़ द्वारा की हत्या कर दी जा रही है। अभी हाल ही में झारखंड में एक युवक की हत्या हुई और फिर पश्चिम बंगाल और दूसरे स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

इस पर सत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और बर्क पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के कई सदस्य भी खड़े हो गए और उन्हें यह कहते सुना गया कि भाजपा के लोग सपा सदस्य को बोलने नहीं दे रहे हैं।

विपक्ष की तरफ से कई सदस्यों को यह कहते हुए भी सुना गया कि बर्क को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बर्क से कहा कि अगर आप चर्चा चाहते हैं तो नोटिस दीजिए। बिरला के हस्तक्षेप के बाद सदन में हंगामा थमा और फिर उन्होंने शून्यकाल आगे बढ़ाया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप