लाइव न्यूज़ :

SP LIST Lok Sabha Elections 2024: सपा ने अब तक 31 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित किए, अखिलेश यादव ने परिवार से पत्नी, चाचा और भाई को दिया टिकट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2024 19:36 IST

SP LIST Lok Sabha Elections 2024: बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धर्मेंद्र यादव के स्‍थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है। नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को कैराना लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी।

SP LIST Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। सपा प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। शिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धर्मेंद्र यादव के स्‍थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है। शिवपाल इस वक्‍त जसवंतनगर सीट से सपा के विधायक हैं। उन्‍होंने बताया कि पार्टी ने कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को कैराना लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

चौधरी ने बताया कि पार्टी अब तक 31 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है। सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर और 19 फरवरी को 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये थे। पहली सूची में बदायूं सीट पर घोषित उम्‍मीदवार धर्मेंद्र यादव को बदलकर अब शिवपाल यादव को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

उन्‍होंने बताया कि पार्टी ने पूर्व में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके धर्मेंद्र यादव को इसी सीट का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा महबूब अली को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र का, राम औतार सैनी को कन्‍नौज और मनोज चौधरी को बागपत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। सपा ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

प्रत्‍याशियों की सूची में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है। सपा ने गाजीपुर से बसपा के मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी को मैदान में उतारा है। दिसंबर 2023 में उच्‍चतम न्‍यायालय ने वर्ष 2007 के गैंगस्टर एक्ट मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि उनका गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र विधायिका में अपने वैध प्रतिनिधित्व से वंचित हो जाएगा, क्योंकि मौजूदा लोकसभा के शेष कार्यकाल को देखते हुए इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सकता है।

सपा उम्‍मीदवारों की सोमवार को जारी सूची में शामिल अन्‍य उम्‍मीदवारों में हरेंद्र मलिक (मुजफ्फरनगर), नीरज मौर्य (आंवला), राजेश कश्यप (शाहजहांपुर-सुरक्षित), ऊषा वर्मा (हरदोई- सुरक्षित), आरके चौधरी (मोहनलालगंज- सुरक्षित), एसपी सिंह पटेल (प्रतापगढ़), रमेश गौतम (बहराइच -सुरक्षित), श्रेया वर्मा (गोंडा), वीरेंद्र सिंह (चंदौली) और रामपाल राजवंशी (मिश्रिख - सुरक्षित) हैं। सपा द्वारा गत 30 जनवरी को जारी 16 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और अक्षय यादव नाम भी शामिल हैं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवडिंपल यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए