लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव पर सपा सांसद ने दिया विवादित बयान, संसद में हंगामा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 28, 2017 09:45 IST

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव इस समय पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।

Open in App

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता नरेश अग्रवाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को विवादित बयान दिया जिसके बाद नया बखेड़ा खड़ा हो गया है और उनकी सपा सांसद की सदस्यता खत्म करने को लेकर मांग उठने लगी है। वहीं, उनके बयान की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी निंदा की है। 

स्वामी ने उठाई सदस्यता खत्म करने की मांग

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने नरेश अग्रवाल को माफी मांगने या नहीं तो संसद सदस्यता खत्म करने सदन से की मांग की है। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री को सदन में अग्रवाल के खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहिए और एक कमेटी बनाकर उनकी सदस्यता की समीक्षा करना चाहिए। इसके अलावा बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हन ने नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर कहा कि राष्ट्र हित के खिलाफ बताया है। इसके अलावा कांग्रेस भी हमेशा पाकिस्तान का पक्ष लेती है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने बताया शर्मनाक

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने नरेश अग्रवाल की टिप्पणी को बेहद शर्मनाक और अवांछनीय बताया है। गिरिराज ने यहां संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जाधव का मामला एक राष्ट्रीय सम्मान का विषय है। नीतिगत मसलों पर विवाद और टीका टिप्पणी तो चलती है लेकिन राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर यह राजनीतिक शर्मनाक और अवांछनीय है। 

नरेश अग्रवाल की सफाई

हालांकि नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर मच बवाल के बाद उन्होंने सफाई दी है कि मैंने कहा था सिर्फ कुलभूषण नहीं, पाकिस्तान की जेल में बंद बाकी हिंदुओं का मुद्दा भी उठाना चाहिए।

 

नरेश अग्रवाल का बयान

गौरतलब है कि कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर नरेश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि किस देश की क्या नीति है वह देश जानता है। अगर उन्होंने (पाकिस्तान) कुलभूषण जाधव को अपने देश में माना है तो वो उस हिसाब से व्यवहार करेंगे। हमारे देश में भी आतंकवादियों से ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए, कड़ा व्यवहार करना चाहिए। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि मीडिया क्यों कुलभूषण जाधव की बात कर रहा है। पाकिस्तान की जेल में सैकड़ों हिंदुस्तानी बंद हैं, सबकी बात करनी चाहिए।

पाक ने किया जाधव की मां-पत्नी से गलत व्यवहार आपको बता दें कि 25 दिसंबर को पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और मां ने मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों से उनके मंगलसूत्र, चूड़ी और बिंदी उतरवा लिए गए थे।पाकिस्तान ने कुलभूषण की मां और पत्नी को उनसे मराठी में बात नहीं करनी दी। कुलभूषण जाधव महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वो बीते 21 महीने से पाकिस्तानी जेल में हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि वो भारत के लिए जासूसी कर रहे थे। जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनायी है। वहीं भारत ने साफ किया है कि कुलभूषण जाधव जासूस नहीं करते थे और उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने ईरान से अगवा किया था। 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवसमाजवादी पार्टीदिल्ली समाचारबीजेपीराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो