लाइव न्यूज़ :

सपा नेता ने एयर स्ट्राइक को बताया झूठा, कहा- मोदी सरकार ने पाकिस्तान से किया सांठगांठ

By भाषा | Updated: February 26, 2019 23:58 IST

मंगलवार को यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता झूठे हैं। क्या सर्जिकल स्ट्राइक कुछ नया है?

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमलों को ‘‘झूठा’’ करार दिया है। मंगलवार को यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता झूठे हैं। क्या सर्जिकल स्ट्राइक कुछ नया है? टेलीविजन चैनल उसे आज प्रसारित कर रहे हैं। यह (कि हवाई हमला होगा) 10 दिन से पता था।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘यह पांच दिन से पता था कि उन्होंने (सरकार) पाकिस्तान से सांठगांठ कर ली है और एक खाली घर पर कुछ बम गिराने का निर्णय किया है। और उसके बाद (मीडिया को) एक बयान जारी कर देंगे।’’ पंडित सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग खुद आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाकर साबित कर दिया था कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों से भी उनको कोई परहेज नहीं है। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीसर्जिकल स्ट्राइकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप