लाइव न्यूज़ :

'भाजपा अपना पाप दूसरों पर डाल रही है', श्रीकांत त्यागी से रिश्ते के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 16:49 IST

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौज और बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी के कई नेताओं के साथ रिश्ते हैं। हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भी उसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसका जवाब देते हुए मौर्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा किसान मोर्चा का सदस्य था त्यागी- स्वामी प्रसाद मौर्यमैं सबसे मिलता हूं, मेरे घर पर तमाम लोग आते हैं- स्वामी प्रसाद मौर्यचार-पांच साल पहले कभी उससे मुलाकात हुई होगी- स्वामी प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली: नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जब से यह मामला सामने आया था तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोशल मीडिया पर श्रीकांत त्यागी की कई बड़े राजनेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहले उसके भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आई लेकिन पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया। बाद में श्रीकांत त्यागी की एक तस्वीर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ वायरल हुई। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया कि त्यागी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा में आया था। 

अब श्रीकांत त्यागी से अपने रिश्तों के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुल कर बात रखी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘वो भारतीय जनता पार्टी में पहले से थे, जब मैं भाजपा की सरकार में मंत्री था तो मेरे दरवाजे सबके लिए खुले थे। मेरे आवास पर सभी लोग आते थे, उसमें भाजपा के लोग भी शामिल थे। स्वभाविक रूप से एक मंत्री और एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि जो भी उनके पास अपनी समस्या लेकर उनकी बात सुनी जाए।’

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, ‘मैं सबसे मिलता हूं, यही कारण है कि मेरे घर पर तमाम आते हैं। त्यागी, भाजपा किसान मोर्चे का पदाधिकारी रहा है। कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। मीडिया के जरिए मालूम हुआ कि जमीन घोटाले में भी उसका नाम है। भाजपा का आदमी नहीं होता तो चार पांच गनर कैसे मिलते।’ भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘अब भाजपा अपने पाप की चादर को किसी और पर डालने की नापाक कोशिश कर रही है। मैंने तो भाजपा में उनको शामिल कराया जो बसपा छोड़कर आये थे, श्रीकांत त्यागी तो बसपा में नहीं था, उसे भाजपा में कैसे लेकर जाता? हो सकता है चार-पांच साल पहले कभी उससे मुलाकात हुई होगी!’

बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने पहले श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण ध्वस्त किया फिर उसकी गाड़ियां भी जब्त कर लीं। त्यागी को पुलिस ने कॉल डिटेल से मिली लोकेशन के आधार पर मेरठ से गिरफ्तार किया।

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यNoida Authorityसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप