लाइव न्यूज़ :

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती, अखिलेश और डिंपल पहुंचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2022 19:37 IST

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद यहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाई शिवपाल सिंह यादव पहले से वहां मौजूद हैं।वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है।

गुरुग्रामः समाजवादी पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादवगुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सपा प्रमुख और पुत्र अखिलेश यादव और उनकी डिंपल यादव पहुंच गईं हैं।

सपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सिंह के परिवार के सदस्य गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से वहां मौजूद हैं। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है।

सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं।”

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके यादव की तबीयत बिगड़ने पर उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई।

 मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।'' ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।''

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलखनऊउत्तर प्रदेशदिल्लीहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए