लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक से विवाह से पहले चर्चा में सपा नेता अनिल यादव, पूर्व पत्नी ने लगाया जबरन तलाक लेने का आरोप

By भाषा | Updated: November 29, 2019 18:56 IST

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्ली में शादी करने वाले हैं। सपा नेता की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया सेंटर में एक प्रेसवार्ता करके आरोप लगाया कि अनिल यादव ने उनके पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उनसे जबरन तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति यादव ने साथ ही अपने देवर कपिल यादव व ससुर सुरेश यादव पर भी आरोप लगाया है।पंखुड़ी पाठक सपा नेता को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही हैं।

कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक से विवाह करने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने शुक्रवार को उन पर जबरन तलाक लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे कागजों पर हस्ताक्षर कराये गए।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्ली में शादी करने वाले हैं। सपा नेता की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया सेंटर में एक प्रेसवार्ता करके आरोप लगाया कि अनिल यादव ने उनके पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उनसे जबरन तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया।

ज्योति यादव ने साथ ही अपने देवर कपिल यादव व ससुर सुरेश यादव पर भी आरोप लगाया है इन लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा था। अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया कि पंखुड़ी पाठक सपा नेता को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही हैं।

वहीं सपा नेता अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव से दिल्ली के कड़कड़डूमा अदालत में आपसी सहमति से विधिवत तलाक लिया है। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चे के खर्चे के लिए 50 लाख रुपया दिया है।

उनका आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी उनके राजनीतिक विरोधियों के बहकावे में आकर उनकी छवि धूमिल करने की उद्देश्य से उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं। सपा नेता के अनुसार उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव का मानसिक व शारीरिक शोषण नहीं किया है। उनका कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी संपत्ति के लोभ में उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए दुष्प्रचार कर रही हैं। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीकांग्रेसउत्तर प्रदेशनॉएडाअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण